धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: महुदा वाशरी में रविवार की ड्यूटी को लेकर कर्मियों के विवाद के कारण महुदा एरिया कॉलोनी, एरिया कार्यालय और वाशरी सहित आसपास के इलाकों में करीब 36 घंटे बिजली गुल रही। मनसा पूजा के दौरान बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने वाशरी पहुंचकर आपूर्ति पूरी तरह ठप करा दी और कर्मियों पर जानबूझकर बिजली काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बिजली न रहने से बीएसएनएल टावर बंद हो गया, जिससे एसबीआई महुदा शाखा में लिंक फेल होने के कारण बैंकिंग कामकाज भी प्रभावित रहा। इस बीच कॉलोनीवासियों ने पदुगोड़ा मुखिया महेश पटवारी पर ग्रामीणों के साथ आकर बिजली बहाली रोकने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे मुखिया ने बेबुनियाद बताया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कोइरीपुर में फॉल्ट से 19 घंटे गुल रही बिजली सोम...