Dhanbad News: संडे ड्यूटी विवाद के कारण 36 घंटे बंद रही महुदा वाशरी की बिजली, अंधेरे में रहे लोग
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: महुदा। महुदा वाशरी में कार्यरत बीसीसीएल के बिजली कर्मियों के बीच संडे ड्यूटी को लेकर उपजे विवाद का खामियाजा महुदा एरिया कॉलोनी, एरिया ऑफिस और महुदा कोल वाशरी समेत आसपास के ग्रामीणों को भुगतना पड़ा। क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से रविवार की ड्यूटी नहीं लगाये जाने के कारण महुदा कोल वाशरी में बिजली कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसी दौरान किसी कारण से वाशरी की बिजली कट गयी जिससे लखनपुर,पदुगोड़ा एंव एरिया कॉलोनी की बिजली बंद हो गयी। रविवार को पदुगोड़ा और लखनपुर में मनसा पूजा का आयोजन चल रहा था। पूजा के दौरान बिजली चले जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद रविवार शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.