धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर), जमशेदपुर की स्थापना के लिए एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद की षष्ठी देवी एवं जोनाकी दत्ता से संवाद किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी जिले ऑनलाइन जुड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धनबाद के डीसी आदित्य रंजन से बात की। इसके बाद षष्ठी देवी व जोनाकी दत्ता से संवाद किया और पूछा कि लाइसेंस बनवाने में उन्हें कोई परेशानी हुई है या नहीं। षष्ठी देवी ने बताया कि उन्होंने टू-व्हीलर व जोनाकी दत्ता ने बताया कि उन्होंने टू व्हीलर एवं लाइट मोटर व्हीकल चलाने के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया था। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम में उपायुक्त ने 29 चालकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस व...