धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। श्री सत्य साईं सेवा संगठन धनबाद जिला समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का रविवार को श्रद्धा और भावुक माहौल में समापन हुआ। श्रद्धालुओं और सेवा दल के सदस्यों ने गोविंदपुर के साहिबगंज मोड़ तक रथ के साथ जाकर नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद रथ को पाकुड़ जिला समिति के सदस्यों को सौंप दिया गया। रथ यात्रा दो जुलाई को बोकारो से धनबाद पहुंची। दस दिनों के दौरान रथ ने धनबाद के केंदुआ, पुटकी, लोयाबाद, एकड़ा, कुस्तौर, कोयला नगर, झरिया, सिंदरी, बलियापुर, विनोद नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, भोग अर्पित किया और भगवान श्री सत्य साईं बाबा के सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समापन दिवस ...