धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: झरिया के श्री श्याम मंदिर परिसर से मंगलवार को बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें यशोमति श्री विद्या निकेतन स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे बोल बम की पोशाक में काफी मनमोहक लग रहे थे। मारवाड़ी युवा मंच झरिया व यशोमति श्री विद्या निकेतन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निकली कांवड़ यात्रा की शुरुआत बाबा श्री श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर की गई। यात्रा यशोमति श्री विद्या निकेतन स्कूल परिसर पहुंची, जहां बच्चों को अल्पाहार कराया गया और पुरस्कृत किया गया। मंच की अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अपनी सभ्यता एवं संस्कृति का बोध होता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: बोल बम के जयघोष से गूंजा भवनाथपुर, बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा मौके पर प्राचार्या गीताली सिन्हा, अपर्णा बनर्जी, मंच के पूर्व अ...