Dhanbad News: श्री शिव शक्ति नागेश्वर धाम को अशोका बिल्डकान ने भेंट किया तोरण द्वार
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: तेलमच्चो पुल के समीप पहाड़ी पर स्थित श्री शिव शक्ति नागेश्वर धाम के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। अशोका बिल्डिकॉन के कोऑर्डिनेटर विजय वाग ने सोमवार को नागेश्वर धाम के मुख्य द्वार के लिए तोरण द्वार भेंट किया। उनके इस योगदान से मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस पहल की सराहना की। तोरण द्वार भेंट करने से पहले विजय वाग ने नागेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विजय वाग ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र होते हैं। ऐसे स्थलों के विकास में सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.