धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री रानी सती मंदिर में द्वारका प्रसाद गोयनका की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की तीज सिंधारा उत्सव 15 अगस्त शनिवार को शाम 4 बजे से धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के लिए दादी जी का दरबार फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। महिलाएं भजन-कीर्तन कर सिंधारा मनाएंगी, मेहंदी रचाएंगी और व्यंजनों का आनंद लेंगी। बैठक में मुख्य रूप से अरुण झुनझुनवाला, गोपाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल चौधरी, संदीप सांवरिया और संजय झुनझुनवाला आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हरियाली तीज पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम, सजेगी शिव-पार्वती की झांकी यह भी पढ़ें- Agra News: हरियाली तीज पर सजीं महिलाएं, सावन के गीतों पर झूमीं

हिंदी हिन्द...