धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। श्री गुरुनानक देव जी के गुरु पर्व पर रविवार को श्रद्धाभाव से शहर में शोभा यात्रा और नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुसज्जित पालकी साहिब श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पालकी साहिब के आगे श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुवाणी, शबद-कीर्तन और गुरु नानक देवजी के जयकारों से शहर भक्तिमय हो उठा। पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा ने गुरु साहिब की शिक्षा और सिख परंपरा की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में गुरुवाणी का गायन कर नगर कीर्तन में सहभागिता निभाई। कंवेनर सतपाल सिंह ब्रोका ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी केवल सिख धर्म के संस्थापक ही नहीं...