Dhanbad News: श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर में मनाई गई राधा अष्टमी
धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद। श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर में जेसी मल्लिक में शनिवार को धूमधाम से राधा अष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। भजन कीर्तन शुरू करने से पहले मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजन एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर महिलाओं हर्षोल्लास के साथ भजन संध्या का आयोजन किया। वंदना झा एवं पिंकी झा की अगुवाई में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, हेमंत सहाय, बीएन सिंह, अजय तिवारी, उषा देवी, निर्मला देवी, प्रीति सिन्हा, स्नेहा पांडे, संगीता देवी, कुमकुम झा, सोनी, रानी देवी, आंचल देवी, अंजू मिश्रा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- श्रीराधाकृष्ण ठाकुरब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.