Dhanbad News: श्रीश्री पंचमुखी वार्षिकोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकली
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: श्रीश्री पंचमुखी बजरंगबली मंदिर में वार्षिक दो दिवसीय महोत्सव को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पैदल मंदिर प्रांगण से निकलकर जमुनिया नदी पहुंचे। जहां मंदिर के पुरोहित द्वारा विधिविधान से जल संकल्प कर कुंवारी कन्या व महिलाएं माथे पर जलभरा कलश लेकर मंदिर पहुंची। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। सोमवार को अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति के बाद मंदिर प्रांगण में महाभंडारा का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, ददन यादव, हीरालाल यादव, गुड्डू यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, बैद्यनाथ यादव, मनोज राय, राजू शर्मा, वीरेंद्र सिंह, जटिल यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: कलश यात्रा संग आज से रजत जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.