Dhanbad News: श्रावणी मेले में एंबुलेंस की तैनाती से मरीजों की परेशानी बढ़ी
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में 108 एंबुलेंस सेवा पर श्रावणी मेले में अतिरिक्त तैनाती का असर पड़ने लगा है। जिले में संचालित एंबुलेंस की संख्या कम होने से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रिम्स रेफर किए जाने वाले गंभीर मरीजों को समय पर सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। पिछले दो दिनों में रिम्स रेफर किए गए पांच मरीजों को एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इनमें से अधिकतर मरीजों के परिजनों ने मजबूरी में निजी एंबुलेंस का सहारा लिया। निरसा का एक मरीज अब भी 108 एंबुलेंस के इंतजार में है। गंभीर मरीजों के परिजनों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई है। सरकारी अस्पताल से रेफर होने के बाद परिजन सरकारी एंबुलेंस मिलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन देरी के कारण उन्हें निजी वाहन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। आर्थिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.