धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: श्रावणी मेले के दौरान देवघर-सुल्तानगंज कांवरिया पथ पर श्रद्धालु कांवरियों को निःशुल्क चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीसीसीएल की ओर से स्थापित कांवरिया चिकित्सा सहायता शिविर का शनिवार को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सहित दीक्षा महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया तथा नीता कुमार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रदान फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। स्थापित इस शिविर का संचालन प्रदान फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। पूरी मेला अवधि के दौरान शिविर के माध्यम से कांवरियों को प्राथमिक उपचार, आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, दवाइया...