धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: महुदा। लोहापट्टी पंचायत अंतर्गत जमडीहा बस्ती के पारटांड़ हरिजन टोला में रविवार को श्रमिक मित्र सहदेव महतो के नेतृत्व में श्रमिक चौपाल लगा। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए असंगठित श्रमिकों को श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज व आवेदन संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 50 असंगठित श्रमिकों का निबंधन किया गया तथा उनका आभा कार्ड भी बनाया गया। सहदेव महतो ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मौके पर माला देवी, अमित कुमार रविदास, मंजू देवी, मीणा देवी, मुनिया देवी, लक्ष्मी देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...