धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी विजय कुमार से मुनीडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मिलकर श्रमिकों की 25 सूत्री मांगों पर वार्ता की। महाप्रबंधक ने मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके पूर्व मुनीडीह आगमन पर महामंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर प्रीतम रवानी, राममूर्ति सिंह, रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, निवारण महतो, पंचू सिंह, संतोष सिंह, मुस्तकीम अंसारी, दीपक प्रजापति, संतोष सिंह, बीपी महतो, बिरजू राम, जय महतो, राजाराम महतो, राजू बाउरी, भोला शर्मा, नरेंद्र धारी, सुनील कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...