धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: बरोरा। मुराईडीह कॉलोनी स्थित काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की एक बैठक हुई। बरोरा क्षेत्र संख्या-1 के संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुराईडीह एवं बुदोरा श्रमिक कॉलोनी के श्रमिकों की बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श की गई। बैठक में पेयजल संकट, जर्जर आवासों की मरम्मत तथा कॉलोनी में साफ-सफाई के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं से बरोरा एरिया प्रबंधन को जल्द अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।मौके पर सचिव अशोक सिन्हा, प्रभारी मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष दीपक प...