धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: साइबर ठगों ने अब सरकारी योजनाओं और अधिकारियों के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाया है। इस बार निशाने पर स्वास्थ्य विभाग रहा। शौचालय निर्माण के लिए 45 हजार रुपये की सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर ठगों ने गोविंदपुर की दो महिला कर्मियों के बैंक खातों से 47 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगों ने खुद को डीसी कार्यालय का कर्मी और सीओ बताकर फोन किया था। ठगों ने पहले सीएचसी-पीएचसी में डाटा का काम देखने वाले कर्मियों को फोन किया। खुद को डीसी कार्यालय का कर्मी बताते हुए कहा कि थोड़ी देर में सीओ फोन करेंगे। इसके बाद कॉन्फ्रेंस कॉल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से बात कर सीओ से जानकारी साझा करने और सम्मानपूर्वक बात करने को कहा। प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

ठगी का तरीका और झां...