धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़े के समापन अवसर पर बुधवार को मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया शाखा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कतरास मोड़ स्थित श्याम मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में भगवान अग्रसेन के जीवन दर्शन को दर्शाती मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शोभायात्रा श्याम मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे और जयघोष के साथ शुरू हुई। इसमें पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते और जयकारे लगाते चल रहे थे। सजी-धजी झांकियां शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरीं, जहां स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के पदाधिकारियों ने समाज को ...