धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। विशुनपुर स्थित रजवार बस्ती में शुक्रवार सुबह गुटका से लदे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में ट्रक चालक 30 वर्षीय मुबारक गंभीर रूप से झुलस गया। मुबारक राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: करंट की चपेट में आया गुटखा लदा कंटेनर, दो झुलसे घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान संबंधित गुटका गोदाम की जांच ...