Dhanbad News: शिव शक्ति मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हीरापुर
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। हीरापुर भिश्तीपाड़ा स्थित शिव शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह से देर रात तक चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पंपू तालाब पहुंचे, जहां से वैदिक विधि-विधान के अनुसार जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा मार्ग शिवमय हो गया। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:30 बजे मंदिर में भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.