Dhanbad News: शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: निचितपुर सिंह बस्ती स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ मंडप प्रवेश, वेदी पूजन और अरणि मंथन का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में 11 दंपतियों ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आवाह्न किया। आचार्य सुरेश दूबे, रतींद्र शास्त्री, वेद प्रकाश दूबे, जयदेव शास्त्री, बद्रीनाथ शास्त्री और अशोक पांडेय ने वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा और हवन में शामिल होती रही। संध्या में महाआरती के साथ दूसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में नीरज कुमार झा, शशि प्रकाश पांडेय, संजय शर्मा, कृष्ण कन्हैया राय, चंद्रमोहन सिंह, अमर सिंह, जंगबहादुर सिंह, अग्निदेव प्रसाद, गुड्डू सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.