धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद। शिव-पार्वती और तक्षक नाग की पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को मैथिल नवकन्याओं की मधुश्रावणी शुरू हुई। इस वर्ष मधुश्रावणी का व्रत 13 दिनों तक, यानी 15 अगस्त तक चलेगा। शादी के पहले सावन की पंचमी तिथि से इस व्रत की शुरुआत होती है, जो शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि तक चलती है। महावीर नगर भूदा के पंचमी झा की शादी इसी साल सुरुचि से हुई है। सुरुचि के साथ-साथ धनबाद में सभी मैथिल नवकन्या अपने पति की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए मधुश्रावणी कर रही हैं। 15 अगस्त तक हर दिन कथकही नव विवाहिताओं को अलग-अलग कथा सुनाएंगी। अंतिम दिन दूल्हा पक्ष के लोग कन्याओं के लिए उपहार लेकर जाएंगे। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ मधुश्रावणी पर्व, नवविवाहिताओं ने की पूजा यह भी पढ़ें- Banka News: मैथिल नवविवाहिताओं ...