Dhanbad News: शिविर में 23 कोलकर्मियों ने किया रक्तदान
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। सुरभि महिला समिति की ओर से गुरुवार को जियलगोरा गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोदना क्षेत्रीय कार्यालय, जयरामपुर, एनटीएसटी-कुजामा कोलियरी व जियलगोरा रीजनल अस्पताल के 23 कर्मियों ने रक्तदान किया। मौके पर समिति की अध्यक्ष हिमाद्रि सिन्हा, सदस्य पुष्पलता कुमारी, माला विश्वकर्मा, रंजना कुमारी, रूबी रानी, मीना प्रसाद, पायल कुमारी और रीना पासवान उपस्थित रहीं। जियलगोरा रीजनल अस्पताल की डॉ उपारी मल्लेश की टीम ने सहयोग किया, जबकि असर्फी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर धनबाद की टीम ने रक्त संग्रह किया। इसमें डॉ एनएन सिंह, नीरज सिन्हा व प्रदीप सिंह का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुजू में रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.