धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को धनबाद क्लब में महा रक्तदान शिविर लगाया गया। धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर, मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला, गोविंदपुर उन्नति, धनबाद उदय, रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल, बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन एवं धनबाद क्लब के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन हुआ। 174 लोगों ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने 110वीं बार रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का...