Dhanbad News: शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद। बैंक मोड़ चैंबर भवन में रविवार को कोलफील्ड गुजराती समाज एवं बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने सावन के पवित्र महीने में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। शिविर में कम से कम 151 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। एकत्रित रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। बैंकमोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल समेत अन्य आयोजकों ने कहा है कि रक्तदान कर स्वयं स्वस्थ रहें और जरूरतमंदों को जीवनदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.