Dhanbad News: शिवलीबाड़ी में पौने दो करोड़ की लागत से बनेगी पुलिया
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत भवन से झिलिया पुल तक शंकर टॉकीज के किनारे होते हुए पुलिया का निर्माण होगा। लगभग पौने दो करोड़ की लागत से आधा किमी रोड के साथ 29 मीटर लंबा और 25 फीट चौड़ा पुलिया का निर्माण होगा। उक्त जानकारी मुखिया मलका मेहर निगार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। कहा कि फरवरी 2027 तक पुलिया का निर्माण हो जायेगा। इससे पंचायत की करीब पंद्रह हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ढुलू महतो की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से इस योजना की स्वीकृति मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.