Dhanbad News: शिलापट्ट विवाद में जिप सदस्य की सफाई, कहा- सिर्फ नाम दर्ज कराने की थी मांग
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: बलियापुर में शिलापट्ट विवाद को लेकर जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रेसवार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि परियोजना के शिलापट्ट पर अपना नाम दर्ज कराने की मांग को गलत तरीके से पेश किया गया है। संवेदक मंजूर अंसारी द्वारा उनके पति पर शिलापट्ट को लात मारकर तोड़ने का आरोप लगाना और एफआईआर दर्ज कराना पूरी तरह निराधार एवं बेबुनियाद है। उषा देवी ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना को क्षेत्र में लाने के लिए जिला परिषद सदस्यों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। योजना की अनुशंसा से लेकर उसके क्रियान्वयन तक उन्हें डीडीसी, डीआरडीए, उपायुक्त कार्यालय सहित संबंधित विभागों के लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद जब परियोजना का शिलान्यास होता है तो शिलापट्ट पर केवल सांसद और विधायक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.