धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: बेकारबांध स्थित जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास होते ही विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्यों, पदाधिकारियों और जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले में डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सन्नी राज को पत्र देकर सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोबारा शिलान्यास कराने की मांग की है। हालांकि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि वे इस मामले में अभी किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे। उपाध्यक्ष का कहना है कि शिलापट्ट पर केवल जिप अध्यक्ष शारदा सिंह का नाम है जबकि निरीक्षण भवन का जीर्णोद्धार कार्य ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग से जुड़ा है। ऐसे में जिप सदस...