Dhanbad News: शिक्षा विभाग के पत्र के खिलाफ रसोइया ने दिया धरना
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। स्थानीय शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में रसोइया व संयोजिका पर मध्याह्न भोजन सामग्री चोरी का आरोप लगाया गया है। संघ प्रतिनिधियों ने इसे गलत व बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इससे रसोइया में आक्रोश है। रसोइया ने पत्र को वापस लेने की मांग की है। संघ ने 15 सूत्री मांग पत्र डीसी धनबाद व डीएसई धनबाद कार्यालय को सौंपा। संघ ने कहा कि मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो जिले के मध्याह्न भोजन कर्मी आंदोलन करेंगे। डीएसई कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chatra News: रसोइया संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना धरना में एम प्रसाद, पूनम देवी, संदीप कौशल, लक्ष्मी देवी, जरीना खातून, सुमित्रा देवी, गीता देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.