धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग विभाग के अवर सचिव सुरेश रजक ने शनिवार को पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, लाइब्रेरी, इको क्लब, विज्ञान प्रयोगशाला, विद्यालय में शौचालय, पानी, बच्चों के लिए खेलकूद, बैंड, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, विद्यालय में सीआरपी निरीक्षण को देखा। मौके पर एडीपीओ आशीष कुमार, राज्य पीएमयू टीम के अभिषेक रंजन, प्रधानाध्यापक उमा कुमारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में रांची संभाग के उपायुक्त का औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...