धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: परसबनियां बुनियादी अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षकों के पद सृजन की मांग को लेकर सोमवार को एसएमसी अध्यक्ष सपन कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक 985 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। स्कूल को 2016 में हाई स्कूल और 2022 में प्लस टू में उत्क्रमित किया गया, लेकिन कक्षा नौ से 12वीं तक छात्र अनुपात में शिक्षकों के पद सृजित नहीं किए गए। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में संतोष बाउरी, मानिक कुंभकार, शिवनाथ रवानी व नाटु बाउरी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...