Dhanbad News: शिक्षक की कमी को ले विधायक ने डीसी को लिखा पत्र
धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: विधायक चंद्रदेव महतो ने आदिवासी बहुल सीधाटांड़ अपग्रेड मिडिल स्कूल में शिक्षक की कमी को ले डीसी को पत्र लिखा है। विधायक का कहना है कि उक्त विद्यालय में प्रतिनियोजित अजीत कुमार महतो, शिवशंकर बाउरी व कमलेश्वर महतो सहित तीन शिक्षकों को डीएसई के आदेश के तहत अन्य विद्यालयों में प्रतिनियोजित कर दिया गया है। एक साथ तीन शिक्षकों का अन्यत्र प्रतिनियोजन हो जाने से उक्त विद्यालय में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। विधायक ने डीसी से उक्त विद्यालय से अन्य विद्यालयों में प्रतिनियोजित हुए सभी तीन शिक्षकों को उक्त विद्यालय में वापस लाने की बातें कही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्कूल विलय के मुद्दे को लेकर सांसद से मिला अभिभावक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.