Dhanbad News: शिक्षकों से पोस्टिंग समेत अन्य जानकारी मांगी
धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला प्रारंभिक शिक्षा स्थापना समिति की एक दिसंबर को बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने फॉर्मेट जारी कर शिक्षकों से विभिन्न जानकारी मांगी है। एक्सल शीट में फॉर्मेट है। चर्चा है कि छात्र-शिक्षक अनुपात लागू कर शिक्षकों को इधर-उधर किया जा सकता है। इस कारण शिक्षक डरे हैं। शिक्षकों को नाम, ज्चाइनिंग डेट, छात्रों की संख्या, शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद, खाली पद, पीटीआर समेत 45 कॉलम वाले फॉर्मेट में जानकारी देनी है। शिक्षक जानकारी देने में जुट गए हैं। बताते चलें कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से शिक्षकों को हटाकर शहरी क्षेत्रों में पोस्टिंग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.