धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: निरसा, सुनील अंबष्ठ। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति राजा कोलियरी इस वर्ष 51वें पूजा तैयारी में जुटी है। पूजा समिति इस बार राजस्थान के शाही महल की थीम पर पंडाल बनवा रही है। पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल और मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दूर से ही देखने पर यह किसी प्राचीन शाही महल जैसा प्रतीत होता है। निरसा सिनेमा मोड नेशनल हाईवे रोड से करीब दो-तीन सौ मीटर दूर राजा कोलियरी है। नेशनल हाईवे रोड के किनारे रहने के कारण काफी श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल देखने आते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी में आकर्षण का केंद्र होगा 60 फिट का ऊंचा पूजा पंडाल पूजा के अवसर पर मेला लगाया जाएगा, जो एक सप्ताह तक चलेगा। मां दुर्गा...