Dhanbad News: शालीमार प्राथमिक विद्यालय में 15 हजार की चोरी
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शालीमार में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 15 हजार का सामान चुरा लिया। प्राचार्य अशोक कुमार बरनवाल ने मंगलवार को जोड़ापोखर थाना में शिकायत की है। शिक्षा मंत्री के निधन पर दो दिन छुट्टी थी। मंगलवार को स्कूल खुलने पर कार्यालय में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने विद्यालय के कार्यालय और किचन का ताला तोड़कर साउंड सिस्टम, बर्तन, वेट मशीन, खाद्य सामग्री समेत कई सामान चुरा लिए। विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.