Dhanbad News: शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: सिन्हा
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में पोषण, स्वस्थ खान-पान और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ जीवन की नींव स्वस्थ और संतुलित आहार है। बच्चों के खान-पान की आदतों में बदलाव आया है। जंक फूड और अधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय व मौसमी फल-सब्जियों, पौष्टिक अनाज और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने व शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पौष्टिक खाद्य पदार्थों, भारतीय खान-पान की विविधता, खाद्य संरक्षण की पारंपरिक एवं आधुनिक विधियों तथा भोजन से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को पेश किया। डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.