Dhanbad News: शादी-ब्याह में बढ़ सकता है डेकोरेशन का खर्च
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शादी-ब्याह समेत अन्य आयोजनों में अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जिले के डेकोरेटर्स ने रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। टाउन हॉल में रविवार को आयोजित धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में इसपर सहमति की मुहर लगेगी। यह जानकारी शुक्रवार को अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। एलसी रोड स्थित विवाह भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन, सचिव बच्चू दत्ता, उपाध्यक्ष महेन्द्र गोप, कोषाध्यक्ष अंजुम और मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे। बताया गया कि अधिवेशन की तैयारी पूरी हो गई है। मौके पर डेकोरेटर व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की गतिविधियों, व्यवसाय के विकास और आने वाली चुनौतियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.