Dhanbad News: शादी की सालगिरह के दिन उठी महिला की अर्थी
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: हरिणा बाजार निवासी पूर्व शिक्षक नंद लाल प्रसाद की पत्नी शुदेवी प्रसाद (77) का निधन रांची के एक अस्पताल में हो गया। शुदेवी प्रसाद का अंतिम संस्कार गुरुवार को लिलौरी मंदिर स्थित कतरी नदी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार एवं स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। संयोग था जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनकी शादी की 56वीं वर्षगांठ भी थी। इस अवसर पर जहां परिवार को वैवाहिक जीवन की खुशियों को याद करना था, वहीं उसी दिन उनकी अर्थी उठने से पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया। वे अपने पीछे दो बेटा और चार बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: हृदयाघात से सुमित्रा देवी का निधन, शोक में बंद रहे प्रतिष्ठान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.