Dhanbad News: शाखा कमेटी के पुनर्गठन पर विचार
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: बीसीसीएल सीवी एरिया बारह के दामागोड़िया कोलियरी के यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की शाखा समिति ने यूनियन के प्रभारी अशोक मंडल के साथ सोमवार को बैठक की। मजदूरों से संबंधित समस्याओं व मांग पर विस्तार से विचार किया। शाखा कमेटी का पुनर्गठन व विस्तार के लिए तीन-चार दिनों में तिथि तय करने का अनुरोध किया। यूनियन के पदाधिकारी, सदस्यों ने अशोक मंडल को बूके देककर सम्मानित किया। उनके नेतृत्व में हर संघर्ष करने के लिए सहमति जताई। मौके पर जय प्रकाश सिंह, गुनमय घोषाल, दिनेश चौहान, प्रदीप कुमार चटर्जी, सौरभ बोस, असित कुमार पात्रा, सुभोदीप मुखर्जी, संतोष कुमार, पासवान सौरभ, भौमिक धर्मेश देव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.