धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: तेतुलमारी शक्ति चौक स्थित बैजकारटांड़ बस्ती में शनिवार को प्रसिद्ध समाजसेवी शहीद साहेबराम महतो की 44 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सामाजिक व राजनीतिक वर्ग के लोगों ने उनके पिंड व तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व शहीद के पुत्र व पूर्व पंसस गंगाधर महतो, हलधर महतो व दुलालचंद महतो सहित परिजनों ने पंडित मनोज पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की। वरीय अधिवक्ता राहुल महतो व सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहेबराम महतो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। शोषण व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण उनकी हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद आज समाज को उनकी कमी खल रही है। उनके बताए मार्ग पर चलना व अधूरे कार्यों को पूरा ...