धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: शहीद साहेबराम महतो की पुण्यतिथि पांच सितंबर को मनाने को लेकर रविवार को तेतुलमारी शक्ति चौक के समीप स्मारक समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पांच सितंबर को समाजसेवी की पिंडी व तस्वीर की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धांजलि सभा होगी। रात में झारखंडी झूमर प्रतियोगिता होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी टीम का नाम दर्ज करा सकते हैं। छह सितंबर को पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में पूर्व मुखिया संतोष महतो, रामप्रसाद महतो, मधुसूदन रवानी, गंगाधर महतो, दुलाल महतो, हालधर महतो, विनोद महतो, देवनारायण महतो, रामेश्वर महतो, लखनलाल महतो, नागर महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: 11 से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट कराने का निर्णय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...