धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। शहीद शक्तिनाथ महतो के जयंती समारोह में उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में भाजपा के‌ प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद व विधायकों का आगमन होना तय हुआ है। इस संबंध में गुरुवार को जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने समाधिस्थल व सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्हेंने आयोजन समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दोनो ही जगहों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि समारोह में सांसद, विधायक, बीसीसीएल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक‌ दलो के नेता, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, असंगठित मजदूर सहित दर्जनाधिक गांव के लोग शामिल होंगे। शक्ति स्कूल परिसर स्थित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ श्रद्धांजलि सभा का‌ आयोजन होगा। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ...