Dhanbad News: शहर में 14 राजस्व निरीक्षक वसूलेंगे प्रॉपर्टी टैक्स, वार्डों का बंटवारा
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: पिछले एक महीने से धनबाद नगर निगम समेत राज्य के सभी नगर निकायों में बंद पड़े टैक्स कलेक्शन का काम शुरू करने का निर्देश नगर विकास विभाग ने जारी कर दिया है। सूडा के निदेशक सूरज कुमार ने सभी नगर निकायों के राजस्व निरीक्षकों को आईडी-पासवर्ड जारी करते हुए उनके बीच वार्डों का भी बंटवारा कर दिया है। धनबाद नगर निगम में 14 राजस्व निरीक्षक के जिम्मे 55 वार्डों में टैक्स वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सरकार से गाइडलाइन मिलते ही नगर निगम ने टैक्स वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। अगले एक-दो दिनों में यह शुरू होगा। नगर विकास विभाग ने टैक्स वसूली को लेकर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूसर) जारी करते हुए टैक्स कलेक्शन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। सूडा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि एक महीने में जितने भी लंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.