धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद। नगर निगम क्षेत्र में 18 नए अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए नगर निगम किराए पर बिल्डिंग लेगा। इसे लेकर निगम ने टेंडर निकाला है। इसमें एक हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल वाले भवन को निगम किराए पर लेगा। वर्तमान में 30 अर्बन हेल्थ सेंटर चल रहे हैं। 13 नए और खोलने की तैयारी है। मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर नगर निगम सभी वार्डों में अर्बन हेल्थ सेंटर खोल रहा है। अर्बन हेल्थ सेंटर में सर्दी, खांसी-बुखार जैसी बीमारियों का इलाज होगा और दवाइयां भी मुफ्त में मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...