Dhanbad News: शहर में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर मिला, एक दुकान सील
धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: स्टीलगेट स्थित गौतम डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचते ही संचालक दुकान छोड़कर फरार हो गया। जांच में प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिला। टीम ने दुकान से 48 किलो संदिग्ध पनीर, दो किलो घी और खोवा जब्त किया। भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने और संचालक के फरार होने के बाद दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। त्योहारी मौसम को देखते हुए डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में यह अभियान शुरू किया गया है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के दिशा निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक जांच की। टीम ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.