Dhanbad News: शहर में पांच जगहों पर बनेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: 7.5 करोड़ की लागत से शहर में पांच जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। एक स्टेशन के निर्माण में 1.5 करोड़ का खर्च किया जाएगा। क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत धनबाद को मिली राशि से इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को मेयर संजीव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के लिए 100 से अधिक प्रस्तावों को रखा जाएगा। इन प्रस्तावों पर सहमति बनने पर इसे आठ अगस्त को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। स्टैंडिंग कमेटी में सभी विभागों से कई योजनाएं ली गई हैं। बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट के लिए डीपीआर बनाने का प्रस्ताव भी स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लाया जाएगा। नगर निगम की दुकानों का मासिक किराया वृद्धि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.