Dhanbad News: शहर में चोरी, छिनतई व अड्डाबाजी रोकने पर हुआ मंथन
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: डीएसपी विधि व्यवस्था प्रकाश सोय ने अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को लेकर क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में हो रही चोरी, छिनतई और अड्डाबाजी रोकने के लिए मंथन किया गया। सितंबर माह में दर्ज कांडों, निष्पादित मामलों तथा लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। दुर्गापूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.