धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर के विभिन्न रिटेल स्टोर और स्थानीय दुकानों में प्रतिबंधित एवं हटाए जाने के लिए चिह्नित खाद्य उत्पादों की बिक्री की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान में इसका खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां चिह्नित प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री होती मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को तत्काल ऐसे उत्पादों की खरीद, भंडारण और बिक्री बंद करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार, विजया पारमार, चंदन साव, चंद्रदेव गंझू, जैस्मिन केरकेट्टा और नैना नायक की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिष्ठानों की जांच की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: खाद्य सुरक्षा...