Dhanbad News: शहर के एक लाख से अधिक लोगों को नहीं मिला सप्लाई पानी
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर में रविवार को तीन जलमीनारों से आपूर्ति बाधित रही। इससे एक लाख से अधिक आबादी को सप्लाई पानी नहीं मिला। लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि धोवाटांड़, गांधी नगर और बरमसिया जलमीनार से आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को इन जलमीनारों से आपूर्ति की जाएगी। कॉल सेंटर का कहना है कि शनिवार को मैथन में डीवीसी ने अपनी लाइन के मेंटेनेंस के लिए आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित कर दी थी। इससे रॉ वाटर आना बंद हो गया था। इस कारण लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ा। वहीं बता दें कि जिस क्षेत्र में जलापूर्ति की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मैथन में गुल रही बिजली, शहर में आज रहेगा पानी संकट वहां के लोगों को भी पर्याप्त पानी नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.