Dhanbad News: शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज का गरबा-डांडिया महोत्सव
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की रात कतरास गरबी चौक में गुजराती समाज की ओर से गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा की तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुई। चांदनी रात में पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सजे-धजे समाज के महिला-पुरुषों ने धार्मिक गीतों की धुन पर गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया। जयेश मेहता ने बताया कि गुजराती समाज की ओर से पिछले 111 वर्षों से लगातार गरबा-डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता, विनायक गुप्ता और अनिल भाई केडिया उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Mau News: शरद पूर्णिमा पर डांडिया में झूमीं महिलाएं आयोजन को सफल बनाने में विजय ठक्कर, केतन दोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.