Dhanbad News: शमशेर नगर में बाबू खान के घर कुर्की
धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित बाबू खान के आवास पर गुरुवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए मकान की बाउंड्री को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में अपराह्न तीन से शाम सात बजे तक चली इस कार्रवाई में घर के सभी सामान जब्त कर सदर थाना ले जाए गए। दंडाधिकारी ने बताया कि जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में सदर थाना में कांड संख्या 140/2023 दर्ज किया गया था। इसी मामले में सीजीएम कोर्ट के आदेश पर बाबू खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।क्या है मामला : बताया जाता है कि बाबू खान ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की ठगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.